फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू का सहायक मंडलीय अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नादर्न रेलवे मैन्य यूनियन (नरमू) ने मंगलवार को ट्रैकमैनों की समस्याओं को लेकर सहायक मंडलीय अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में डीआरएम को संबोधित ज्ञापन सहायक मंडलीय अभियंता के सीएसओ को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि यांत्रिक विभाग में तैनात ट्रैकमैन, गेटमैन, कीमैन, वेल्डर, पेट्रोलिंग मैन आदि रेल कर्मचारियों से नियम विरुद्ध काम लिया जा रहा है। श्रमिकों के संरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है। कर्मचारियों से रेल बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार काम लेने की मांग की गई। कहा गया है कि ट्रैकमैनों से काम लेने की पद्धति अब तक अंग्रेजों के जमाने की है। उनकी हाजिरी मेट द्वारा लगाई जाती है। ऐसे में उनका शोषण हो रहा है। समय से एरियर भुगतान नहीं हो रहा। ड्यूटी के निर्धारित आठ घंटों से ज्यादा 12 घंटे काम लिया जा रहा है। रेल बोर्ड के नियमों के विपरीत कीमैनों ने ग्रीसिंग कराई जा रही है। इस दौरान रेल कर्मियों ने रेलवे में बढ़ती निही हिस्सेदारी का भी विरोध किया। कहा सरकार रेलवे को निजी हाथों में बेचना चाहती है। नरमू यह साजिश कामयाब नहीं होने देगा। इस मौके पर सुनील तिवारी, राम अवतार शर्मा, निशा कश्यप, जितेंद्र कुमार, राम निवास, अशरफ सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अमित कुमार, रजत सक्सेना, संतोष कुमार, जगदीश, नीरज, राम रहीस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें