फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑटोमोबाइल सेक्टर में कम बिकवाली से जीएसटी संग्रह रहा धीमा

Sun, 10 Nov 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कम बिकवाली की वजह से जीएसटी संग्रह में पिछले वर्ष की अपेक्षा मामूली बढ़त हुई है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में काफी कमी आई है। साथ ही कुछ फर्माें ने उत्पादन कर दूसरे शहर में माल की बिक्री की है। इसकी वजह से भी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन

वर्ष 31 अक्तूबर 2023 तक 1.52 करोड़ 38 लाख का जीएसटी संग्रह हुआ था। वहीं इस वर्ष 31 अक्तूबर तक 1.53 करोड़ 65 लाख रुपये का संग्रह हुआ। जिले में करीब 19 हजार फर्म जीएसटी रिटर्न भरती हैं। इस वर्ष ऑटोमोबाइल सेक्टर में खासकर व्यावसायिक वाहनों की बिक्री कम हुई है। इनमें ट्रक, बस, टाटा मैजिक जैसे वाहन शामिल हैं। साथ ही निजी वाहनों की बिक्री पर फर्क पड़ा है। इसी वजह से जीएसटी रिटर्न अपेक्षा से कम रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दीपावली में वाहनों की बिक्री बढ़ी है। इससे रिटर्न में वृद्धि होने की संभावना है। कर विभाग के मुताबिक करीब 20 प्रतिशत रिटर्न चार पहिया वाहनों से आता है।
इसके अलावा कुछ फर्माें ने उत्पादन तो यहां किया, लेकिन उसकी बिक्री प्रदेश के बाहर की। इसकी वजह से जीएसटी का लाभ प्रदेश को नहीं मिल पाया। वहीं बोगस फर्म केंद्रीय क्षेत्राधिकार में आ जाती हैं। इसकी वजह से भी जीएसटी रिटर्न में गिरावट आई है। वाणिज्यकर विभाग के उपायुक्त प्रवेश तोमर ने बताया कि अपेक्षा के अनुसार इस वर्ष जीएसटी का संग्रह नहीं हो पाया है। संभावना है कि दीपावली की वजह से नवंबर माह में संग्रह अधिक हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें