फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल भेजा दूल्हा, बरातियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। लॉकडाउन के बीच बाइक पर निकले बराती पूछताछ करने पर पुलिस से भिड़ गए और नोकझोंक करने लगे। इस पर परौर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी बाइकें भी सीज कर दी गईं। वहीं, दूल्हा और उसके भाई को जाने दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष परौर तेजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को दरोगा संजीव सिंह अपने साथियों के साथ नयागांव चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्होंने बहमनी गांव से कौमी की ओर कुछ लोगों को बाइक पर जाते देखा। वे लोग बहमनी से कौहमी के लिए लड़के की बरात लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन सभी को रोका और पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच बरातियों ने सीधा जबाव देने की बजाय पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। उन लोगों के पास बरात ले जाने के लिए कोई अनुमति पत्र भी नहीं था। इस पर नौ लोगों असलम, करू, मजने, अजमल, दिलशाद, इशान, मकमूल, सिजाकत, तस्नीम के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही इनकी बाइकों को सीज कर दिया गया है। इसके बाद सभी आरोपियों को थाने ले जाकर मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
दूल्हा और उसके भाई की बाइक भी सीज
इस दौरान पुलिस ने एक ही बाइक पर सवार दूल्हा और उसके भाई को भी रोक लिया। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी और दोनों को पैदल भेज दिया।
लॉकडाउन के उल्लघंन में 24 पर रिपोर्ट, दो नाबालिग छोड़े
पुवायां। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने पर पुवायां पुलिस ने 24 लोगों को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की है। दो नाबालिगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
लॉकडाउन के दौरान सख्ती के बावजूद कुछ लोग बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हें। तमाम लोग वाहनों पर आवश्यक वस्तु वाहन लिखकर सामान की ढुलाई कर रहे हैं। तमाम युवा बाइकों पर बेवजह घूम रहे हैं। इसके चलते पुवायां पुलिस ने सोमवार को 24 लोगों को पकड़ लिया। बाहर घूमने की उचित वजह नहीं बता पाने के कारण सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान तमाम लोग गलियों से होकर भाग निकले। इससे पूर्व भी पुवायां पुलिस सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन

आढ़ती का लाइसेंस और राशन की तीन दुकानें निलंबित
जलालाबाद। लॉक डाउन के दौरान शासन के निर्देशों का पालन न करने पर एक आढ़ती का लाइसेंस और घटतौली की शिकायतें सही पाए जाने पर राशन की तीन दुकानें निलंबित की गई हैं। साथ ही दो कोटेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अल्हागंज क्षेत्र के गांव साहबगंज के कोटेदार अनिल कुमार, मदनापुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के कोटेदार मदनपाल तथा नगर के मोहल्ला नौसार के कोटेदार रजनीश गुप्ता के खिलाफ घटतौली की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर उनकी दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा गांव फरीदापुर तथा फत्तेपुर गाजीपुर के कोटेदारों द्वारा नियमित दुकानें न खोलेने की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंडी सचिव जेपी वर्मा ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन न करने पर मंडी समिति स्थित आलू आढ़ती हिंदुस्तान ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। संवाद
लॉकडाउन उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी में खाली पड़े मैदान में धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला बीबीजई, राहुल वर्मा निवासी मोहल्ला सिंजई, राहुल गुप्ता निवासी मोहल्ला वर्कजई, जितेंद्र निवासी मोहल्ला वर्कजई को जुआं खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लगभग दो हजार रुपए बरामद हुए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुआं अधिनियम एवं लाक डाउन उल्लंघन करने की धारा 188, 269, 270, 271 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें