फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरात में पहुंची प्रेमिका ने खोली दूल्हे की पोल, दिखाईं ऐसी तस्वीरें, दुल्हन के उड़े होश; टूट गई शादी

Wed, 26 Nov 2025 12:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। उसने सबके सामने दूल्हे की पोल खोल दी। दुल्हन को दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं, जिससे दुल्हन के होश उड़ गए। शादी समारोह में हंगामा मच गया। इस बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में एक बरातघर में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया, जब वहां दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे से कोई जवाब देते नहीं बना, तो दुल्हन ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया। देर रात तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन बात नहीं बनी। वर पक्ष को तिलक में लिए गए 14 लाख रुपये भी कन्या पक्ष को लौटाने पड़े और बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन

इससे पहले, शादी हाल में बरात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से पहुंची थी। कन्या पक्ष ने बरात का स्वागत किया और जयमाल की तैयारियां होने लगीं। इसी दौरान दूल्हे के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे। बार-बार फोन बजने से परेशान दूल्हा कई बार स्टेज छोड़कर इधर-उधर जाता दिखा। थोड़ी देर बाद दूल्हे के ही गांव की एक युवती वहां आ गई। उसका कहना था कि दूल्हे से उसकी शादी तय हुई थी। युवती ने दूल्हे के साथ कुछ तस्वीरें भी दुल्हन पक्ष को दिखाईं। यह सब देख दूल्हा कुछ बोलने के बजाय खामोश रहा। 
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे सहित दोनों पक्षों के लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के लौट गई। यही नहीं, दुल्हन पक्ष ने तिलक में दिए गए करीब 14 लाख रुपये भी पुलिस की मध्यस्थता में वर पक्ष से वापस ले लिए। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें