शव के पास पड़ा था बांका
मृतका के पिता मदन पाल ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे जब खेत पर पहुंचे तो बेटी मैना के गले पर घाव तथा शव के पास बांका पड़ा हुआ था। उसकी मौत पर मां नन्हीं, भाई ऋषिराम, अनमोल, रोहित, गौतम तथा अनमोल का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
घटनास्थल पर नहीं मिले खून के निशान
थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि शव को कहीं से लाकर खेत पर डाला गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।