फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मांगी दो एकड़ जमीन: विरोध करने पर दूल्हा नहीं लेकर आया बरात, दुल्हन करती रह गई इंतजार

Tue, 13 Jun 2023 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में दहेज लोभी दूल्हा मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं आया। दुल्हन और उसके परिजन इंतजार करते रहे। लड़की पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में दो एकड़ जमीन नाम न करने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। दुल्हन और उसके परिजन बरात का इंतजार करते रह गए। मामला 28 मई का है। पीड़ित पक्ष की ओर से मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


गांव मुड़िगंवा निवासी रामस्वरूप मुखिया की पुत्री शिखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार के लोगों ने उनकी शादी बंडा के गांव जमुनिया खानपुर निवासी परीक्षित पटेल के साथ तय की थी। 

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन


छह मार्च को परिवार के लोगों ने वर पक्ष के घर जाकर सगाई की रस्म पूरी की थी और तिलक चढ़ाया था। सगाई, तिलक में मंगेतर परीक्षित पटेल, परीक्षित के चाचा राजीव कुमार, बड़े भाई अवधेश पटेल, चाची, जेठानी शामिल हुए थे। उनके परिवार वालों ने हैसियत के अनुसार पांच लाख रुपये दिए थे।

विज्ञापन

28 मई को आनी थी बरात 

शिखा ने बताया कि 28 मई को बरात आनी थी। परिवार के लोग और रिश्तेदार बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बरात वाली रात साढ़े 11 बजे अवधेश पटेल और राजीव उनके यहां आए और कहा कि दो एकड़ जमीन परीक्षित के नाम करो, तभी बरात आएगी। 

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा

लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और तमंचा तानकर मारने की धमकी दी। बरात न आने से उन्हें और परिवार के लोगों को बड़ी मानसिक पीड़ा हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें