फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रीन रोड विस्तार का काम ठप... खोदी गई सड़क से राहगीर परेशान

Thu, 23 Apr 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
टाउनहॉल में शहीद पार्क के सामने खोदकर छोड़ी गई सड़क। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड के विस्तार का काम फिलहाल ठप हो गया है। निर्माण के लिए शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से टाउनहाॅल होते हुए सदर तक सड़क बनना है। इस मार्ग पर नाली में पाइप डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क की खोदाई होने से राहगीर परेशान हैं। नगर निगम फिर से कार्य की डीपीआर तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फेज वन में अहमद उल्ला शाह की मजार से तेल टंकी तिराहा तक ग्रीन रोड निर्माणाधीन है। करीब दो माह पहले इस सड़क का विस्तारीकरण किया गया। अब यह सड़क अहमद उल्ला पार्क से टाउनहॉल होते हुए सदर चौराहा तक और लाल इमली चौराहा से निशात रोड होते हुए शहीद उद्यान होते हुए नगर निगम शहीद प्रतिमाओं के पास रोड में मिल जाएगी।
इसकी डीपीआर पहले तैयार हुई थी। इसमें छह मीटर की चौड़ाई के साथ तीन-तीन मीटर का दोनों तरफ फुटपाथ बनाया जाना था। नगर निगम ने सड़की की खोदाई कराकर नालियों में पाइप लाइन डालकर छोड़ दिया। गड्ढों में मिट्टी भर दी गई। इसका कार्य एक महीने से ठप पड़ा है। गर्मी में तेज हवा चलने से धूल उड़ रही है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। हादसों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




फिर से बनेगी डीपीआर, अतिक्रमण भी बन रहा बाधक

निर्माण विभाग के मुताबिक अब सड़क अलग-अलग स्थान पर चौड़ाई के हिसाब से बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। निशात टॉकीज तिराहा से लेकर लाल इमली चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से कार्य में बाधा आ रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद जहां पर जरूरत है वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

ग्रीन रोड 14 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनाई जानी है। कई जगह सड़क की चौड़ाई कम होने से दोबारा डीपीआर तैयार की जा रही है। दिसंबर 2026 तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।



- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम

टाउनहॉल में शहीद पार्क के सामने खोदकर छोड़ी गई सड़क। संवाद- फोटो : 1

टाउनहॉल में शहीद पार्क के सामने खोदकर छोड़ी गई सड़क। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें