फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुखार से गल्ला व्यापारी के बेटे की मौत

विज्ञापन
आयुष का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अल्हागंज। नगर के मोहल्ला दखिनौआ निवासी गल्ला व्यापारी अवधेश गुप्ता के बेटे आयुष गुप्ता उर्फ बल्लू (21) की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, आयुष को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। उसे उल्टी आने पर फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां उसका इलाज किया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन उसे बरेली ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में आयुष की मौत हो गई।
विज्ञापन

आयुष की मौत की खबर सुन नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सीएचसी प्रभारी श्रीकांत बचानी ने बताया कि दखिनौआ गांव में सोमवार को कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें