फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सालभर बाद आया शासनादेश... अब पुल निर्माण में लेटलतीफी

Wed, 05 Feb 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्रा नदी पर बना पुराना पुल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी पर पुराने पुल को तोड़कर नया बनाने का शासनादेश होने के एक माह बाद भी अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम पुराने पुल को तोड़ने का अब तक खाका तैयार नहीं कर सके हैं। वहीं, नगर निगम पुराने पुल से वेंडिंग जोन हटाकर गर्रा नदी जाने वाले रास्ते पर स्थानांतरित करने में जुट गया है।
विज्ञापन

जब जितिन प्रसाद पीडब्ल्यूडी मंत्री थे तो नए पुल के निर्माण की कवायद काफी तेज हो रही थी। उनके निर्देश पर आनन-फानन डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई थी। उसी बीच में लोकसभा चुनाव के कारण शासनादेश जारी होने में विलंब हुआ। जितिन प्रसाद के केंद्रीय राजनीति में चले जाने के कारण पुल की पैरवी सुस्त पड़ गई। 27 दिसंबर 2024 को शासनादेश जारी होने के बाद अब भी प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है।
सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक पुल तोड़ने की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी को करनी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कह रहे हैं कि सेतु निगम के साथ मिलकर दोनों विभागों को पहले तोड़े जाने वाले पुल की नापजोख करनी है। इसके बाद प्रस्ताव तैयार किया जाना है। निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पीडब्ल्यूडी पुल को तुड़वाएगा। इसके बाद नए पुल का निर्माण सेतु निगम कराएगा। अभी तक पुल तोड़ने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है। पुल टूटने में भी समय लगेगा। संवाद
विज्ञापन


जाम से मिलेगी निजात
गर्रा नदी पर दशकों पुराना पुल बना हुआ था, जो कि काफी जर्जर हो गया है। बसपा शासनकाल में लोगों की मांग पर नए पुल को बनाने की मंजूरी मिली थी। वर्ष 2015 में नया पुल बनकर तैयार हुआ और यातायात शुरू होने पर लोगों को राहत मिली थी। इसके बाद पुराने पुल पर नगर निगम ने वेंडिंग जोन बना दिया था। वर्ष 2023 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद नए पुल पर लगने वाले जाम को लेकर सेतु निगम को दूसरा पुल बनाने के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट में पुराना पुल तोड़कर नया पुल बनाया जाना है। 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई पहले पुल की तरह दो सौ मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। दूसरे पुल का निर्माण होने से अलग-अलग दिशा से वाहन गुजरने से जाम लगने की समस्या से निजात मिल जाएगी।

गर्रा नदी मार्ग पर बनेगा नया वेंडिंग जोन
नगर निगम ने वर्ष 2020 में अजीजगंज स्थित पुराना गर्रा पुल पर वेंडिंग जोन बनाया था। पहले यहां 30 दुकानें बनाईं गईं। इसके बाद दुकानों की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई। इसमें करीब 15 लाख की लागत आई थी। नगर निगम की ओर से सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से अवंटियों ने दुकानें छोड़कर फिर से सड़क किनारे फड़ सजा ली। अब नगर निगम पुल की दाहिने ओर जाने वाली रोड पर नए वेंडिंग जोन का निर्माण करा रहा है। इसकी लागत फिर से 35 लाख रुपये आ रही है। इसमें 56 दुकानें बनाई जा रही हैं। फिलहाल, अभी दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। इस वजह से आए दिन गर्रा नदी के पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
-
पुल की नापजोख के बाद इसके तोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जाना है। सेतु निगम इसके लिए एस्टीमेट (अनुमानित लागत) तैयार करेगा। निविदा प्रक्रिया के बाद पुल तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

- महेंद्र पाल, एक्सईएन, प्रांतीय खंड
-
एक-दो दिन में पुल तोड़ने की प्रक्रिया का कार्य पीडब्ल्यूडी को कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सेतु निगम नए पुल का निर्माण कराएगा।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

शाहजहांपुर में गर्रा नदी पर बना पुराना पुल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें