फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामपुरकलां में कब्जा ली हाईवे किनारे की सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव रामपुरकलां में हाईवे किनारे बंजर भूमि पर तमाम लोगों ने 25 से अधिक दुकानें और मकान बना लिए हैं। कब्जेदारों पर कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव रामपुरकलां में बंजर भूमि पर सड़क बनाने का प्रयास अब किया गया है, लेकिन इससे पहले कई वर्ष से लोग बंजर भूमि कब्जाकर दुकानें बनाकर किराये पर उठाकर वसूली करते रहे हैं। तमाम लोगों ने मकान बनाने के साथ ही दुकानें भी खोल ली हैं। शाहजहांपुर पलिया हाईवे किनारे होने के कारण बंजर भूमि अब करोड़ों की है।
अब प्लाॅटिंग करने वालों ने बंजर, मरघट आदि की जमीन कब्जाई है। गांव के लोगों ने शिकायत की तो राजस्वकर्मी खानापूरी कर खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेखपाल आजम खां ने बंजर भूमि कब्जाने के मामले में रुजहा खुर्द के अमरीक सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कई लोगों पर धारा 67 के तहत कार्रवाई भी की गई है। खास यह है कि बंजर भूमि पर बनी सड़क और नाली हटवाए बिना ही जगह खाली कराने की रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


करोड़ों की कीमत की है बंजर और मरघट की जमीन
बंजर और मरघट की जमीन शाहजहांपुर पलिया हाईवे के किनारे होने के कारण करोड़ों की है। गांव रामपुर कलां में एक ही मरघट है, इस पर भी अवैध कब्जे का प्रयास होने से लोगों में रोष है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पैमाइश के बाद मरघट की जमीन पर तूदाबंदी की गई है, लेकिन बंजर जमीन खाली नहीं कराई जा रही।

मरघट भूमि पर नहीं हो सकी तारबंदी
रामपुरकलां में मरघट भूमि की पैमाइश कर तूदांबदी करा दी गई थी। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने रोजगार सेवक मिश्रीलाल वर्मा को तूदाबंदी वाली जगह पर तार लगवाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार शाम तक तारबंदी नहीं कराई गई है, इससे मरघट की जमीन पर फिर कब्जा हो सकता है।

नौ लोगों के खिलाफ राजस्व अधिनियम की धारा 67 के तहत वाद दायर हो चुका है। बंजर भूमि पर सड़क बनाने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज हुई है और मरघट की भूमि पर तूदाबंदी कराई गई है। अवैध कब्जे पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-चित्रा निर्वाल, एसडीएम, पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें