फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नियमों का पालन करने वालों को फूल भेंट किए

विज्ञापन
नियमों का पालन करने पर फूल देकर सम्मानित करते यातायात प्रभारी। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बरेली मोड़ पर लोगों को जागरूक किया। यातायात नियमों का सही पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल एवं चॉकलेट भेंट किए गए। साथ ही माल ढोने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क पर चलते समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें