रोजा। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से राजकीय आईटीआई की ओर से विकास भवन परिसर में वृहद रोजगार मेला और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में कई जिलों की कंपनियों के नियोक्ता अधिकारी यहां आकर युवाओं को रोजगार के अवसर देंगे। रोजगार मेले में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित तथा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रतियां अवश्य साथ लाएं। संवाद