फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार उद्यमियों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर : सुधीर

Fri, 28 Mar 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लघु उद्योग भारती की बैठक को संबो​धित करते एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत-शाहजहांपुर के एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ है और जो भी संभव मदद होगी, वह दी जाएगी। लघु उद्योग भारती की ओर से शहर के एक होटल में सरकारी नीति आपका उद्योग विषय पर कार्यक्रम में एमएलसी ने कहा कि वह खुद उद्यमी होने के चलते समस्याओं को समझते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री भरत थरड़ ने उद्योगों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले कार्यों से उद्यमियों को अवगत कराया और सिडबी से किए गए अनुबंध के बारे में बताया। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने उद्यमियों को सरकार से मिलने वाली सहायताओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि उद्यमी उद्योग बंधु के माध्यम से या स्वयं भी आकर अपनी समस्या रख सकते हैं।

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने जनपद में संगठन की ओर से उद्योगों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष सीए निलय शुक्ला ने इनकम टैक्स और जीएसटी में बदलाव, एमएसएमई के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में ब्रज संभाग महामंत्री राकेश अग्रवाल ने कहा कि उद्यमी साफ नीयत से और दृढ़ निश्चय के साथ जो भी कार्य करेंगे तो उसमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

संचालन महामंत्री हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर यूपीकॉन के प्रबंधक प्रशिक्षण देवदत्त पांडे, अमित कुमार की ओर से उद्यमियों को पर्यावरण, सामाजिक और शासन, जेड प्रमाणन योजना, प्लेज पार्क, तकनीकी तथा एमएसएमई नीति 2022 का प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में पीतांबर दास गोयल, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, पंकज सिंह, मयंक गर्ग, दिव्यम गर्ग, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें