अखिल भारतीय गो-विज्ञान परीक्षा-2014 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रांत स्तर पर मेरिट में अंक पाने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है। इन विजेताओं को 26 जनवरी को विद्यालय मेें पुरस्कृत किया जाएगा।
गो-विज्ञान परीक्षा संयोजक कृष्ण कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रांतीय स्तर की मेरिट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पूरनपुर पीलीभीत के छात्र प्रदीप कुमार ने पहला स्थान पाया है, जबकि संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शाहजहांपुर के रजत कुमार दिवाकर ने दूसरा और सुभद्रा देवी महेश चंद्र बालिका इंटर कालेज निगोही के उदय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रदीप ने 96 प्रतिशत तथा रजत ने 94 और उदय ने 92 प्रतिशत अंक पाए हैं। शहर के ही देवी प्रसाद इंटर कालेज के छात्र ऋषभ गुप्ता, महर्षि दयानंद शिक्षा समिति तिलहर के प्रांजल, आकांक्षा हाई स्कूल की ट्विंकल त्रिवेदी और प्रदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशनल सोसाइटी पिपरोला के प्रज्ज्वल राय ने भी प्रांतीय मेरिट में स्थान पाया है।
जिला संयोजक युगेश कृष्ण ने बताया कि सफल परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र और मेडल 26 जनवरी से पहले संबंधित कालेजों में पहुंचा दिए जाएंगे, जिससे प्रधानाचार्य इसी दिन मेधावियों को पुरस्कृत कर सकें।