फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर बनी दुकान और सीढ़ियां तोड़ीं

Tue, 13 Jan 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को एसपी कॉलेज रोड पर चला। इस दौरान नाले-नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाले पर बनीं एक दुकान और संगमरमर लगीं सीढ़ियाें को भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को साढ़े तीन बजे के करीब अतिक्रमण रोधी अभियान अनुराग की नमकीन की दुकान के पास से शुरू किया गया। जेसीबी को देख वहां पहले से ही दुकानदारों ने नाले पर बनीं पटरियों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद बचे हुए अतिक्रमण को जेसीबी ने हटाना शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने विरोध जताना चाहा, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी का सख्त रुख देखकर कोई खास विरोध नहीं जता सके।
इसके बाद एसपी कॉलेज गेट के पास एक दुकान नाले पर बनाई गई थी, उसे भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। वहीं, रिलायंस इंश्योरेंस ऑफिस के सामने आरसीसी से बनीं सीढ़ियां पर संगमरमर लगा हुआ था, उसे भी जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान एसपी कॉलेज के सामने तक सड़क से अतिक्रमण साफ कर दिया गया। इस अभियान के दौरान नगर पालिका ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, एई राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया, विक्रमाजीत यादव, जसपाल सक्सेना, ड्रॉफ्ट्समैन विजय शुक्ला, कुलभूषण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी कॉलेज रोड से पहले हटेगा अतिक्रमण
इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बुधवार को भी एसपी कॉलेज रोड पर ही अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जाएगा। लाल इमली चौराहा तक साफ होने के बाद ही इस रोड से अभियान बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें