फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों के टूटे दरवाजे सही कराए

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में दरवाजों को सही करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों के बदहाल शौचालयों की सुध बेसिक शिक्षा विभाग ने ली है। बीएसए की सख्ती के बाद स्कूलों के शौचालयों के टूटे दरवाजे सही करा दिए गए हैं। नियमित सफाई के लिए डीपीआरओ से पत्राचार किया गयी है।
विज्ञापन

स्कूलों के शौचालयों की खराब स्थिति को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर टूटे दरवाजे, गंदगी का अंबार भी, स्कूलों के शौचालय हुए बदहाल शीर्षक से अमर उजाला में 30 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
खबर छपने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए के निर्देश के बाद बीईओ ने शौचालयों को क्रियाशील करा दिया। शहर के रोटी गोदाम स्कूल में शौचालय के टूटे दरवाजे दुरुस्त करा दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में नियमित कर्मचारी नहीं है। डीपीआरओ कार्यालय को पत्र भेजकर परिषदीय स्कूलों व उनके शौचालयों की नियमित सफाई ग्राम पंचायत में नियुक्त कर्मियों से कराने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन


241 प्राथमिक और 27 उच्च प्राथमिक स्कूलों के पुर्ननिर्माण का प्रस्ताव भेजा



शाहजहांपुर। जिले के जर्जर स्कूलों की काया बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 241 प्राथमिक व 27 उच्च प्राथमिक स्कूलों के पुनर्निर्माण कराने का प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय भेजा है। वहां से धनराशि स्वीकृत होने का इंतजार है।



जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में कुछ की स्थिति काफी खराब है। कहीं पर छत टपक रही है तो कहीं पर पर्याप्त कक्षाएं नहीं होने के चलते पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर सात अगस्त को संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्राथमिक शिक्षा की नींव कमजोर, बच्चों के सिर से छिनी छत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।



जिसका संज्ञान लेते हुए बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बीईओ से सूचना मांगी। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक स्कूल आदमपुर में समग्र शिक्षा से स्वीकृत अतिरिक्त कक्षा कक्ष भवन निर्माणाधीन है। तकनीकी समिति से जर्जर घोषित 476 विद्यालय भवनों की नीलामी कराई गई है। ध्वस्त हुए भवनों में से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत 241 प्राथमिक व 27 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय भेजा है। पुनर्निर्माण की मांग व धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृत होने पर भवनों का निर्माण कराया जाएगा।







128 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त



विभाग की तकनीकी समिति ने 128 अन्य जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। नीलामी व ध्वस्तीकरण कराए जाने संबंधी कार्रवाई प्रक्रिया में है। ऐसे में इन स्कूलों के बच्चों को अतिरिक्त कक्षा कक्ष या पंचायत घर में शिफ्ट किया जा सकता है।

शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में दरवाजों को सही करते कर्मचारी। संवाद

शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में दरवाजों को सही करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें