फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों, अराजक तत्वों पर रखें नजर

Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए अब तक की गईं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम कर्ण सिंह चौहान व एसपी केबी सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में समीक्षा की। डीएम ने थानावार मतदान केंद्रों, क्रिटीकल एवं बल्नरेबुल गांवों की जानकारी करते हुए निर्देश दिए कि हर थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के समस्त बूथों का निरीक्षण करते हुए गुंडों, अराजक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर, दबंगों पर कड़ी नजर रखें और उन्हें चेतावनी दें कि यदि गड़बड़ी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि दूसरे रोड पर अवैध वस्तुओं को लाने-ले जाने की जानकारी मिले तो सभी सीओ अपने क्षेत्रों में स्टेेटिक टीमों का लोकेशन बदल सकते हैं, वहां चेकिंग कराएं। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ, एवं पीठासीन अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य रखें। डीएम ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले के समस्त पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर इस आशय का प्रमाण पत्र दें कि उनके द्वारा सभी बूथों का निरीक्षण कर लिया गया है और किसी बूथ पर आग लगने की संभावना नहीं है। एसपी केबी सिह ने सभी थानाध्यक्षों से कहा कि वह अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर, गुंडों आदि को रेडकार्ड जारी करें। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबों को चेक करें, वहां कोई शराब पीता हुआ न मिले और अराजक तत्वों का जमावड़ा न लगने पाए। उन्होंने कहा कि यदि दबंगई करने या अवैध हथियार रखने की जानकारी मिले तो वहां पैरामिलिट्री फोर्स के साथ घर-घर की तलाशी लें।  एसपी ने होमगार्ड कमांडेंट से कहा कि जितने भी होमगार्ड ड्यूटी में लग रहे हैं उन सब को डंडा, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर और परिचय पत्र देकर ही ड्यूटी पर भेजें। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे व सभी एसडीएम भी उपस्थित थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें