गिड़गिड़ाता रहा वधू पक्ष... पीटते रहे हमलावर
बरुआर में सोमवार की रात हमलावरों का ऐसा कहर बरपा कि बरात में गूंज रहे मंगलगीत अचानक चीख-पुकार में बदल गए। लड़की पक्ष के लोग हमलावरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।
गांव बरुआर ग्राम पंचायत बरहा मोहब्बतपुर का मजरा है। यहां पर लगभग 200 परिवार हैं। इनमें यादव और काछी बिरादरी के लोग रहते हैं। बताते हैं कि गांव में यादव बिरादरी के लोग प्रभावशाली हैं। रात में विवाद के बाद करीब तीन बजे पीड़ित परिवार ने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाने के लिए तहरीर दी। प्यारेलाल ने सुबह एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय टरका दिया। उनके समधी घायलों को निगोही व तिलहर थाने ले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल तक नहीं भेजा।
लोकसभा चुनाव 2024: बरेली मंडल की पांच सीटों पर सपा ने उतारे बाहरी प्रत्याशी, पार्टी में अंदरखाने विरोध शुरू
एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार शाम छह बजे तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार शाम छह बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सीओ प्रयांक जैन ने कहा कि बरुआर गांव में बरातियों से मारपीट के मामले में दिन में कोई थाने पर नहीं आया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।