फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे का दुस्साहस: कॉलेज जा रही छात्रा को पकड़कर सड़क पर घसीटा, विरोध पर हंसिया मारा; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के निगोही में एक छात्रा शुक्रवार सुबह कॉलेज जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। रास्ते में शोहदे ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर हंसिया मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा को सड़क पर एक व्यक्ति ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। छात्रा के विरोध करने और आसपास के लोगों के जुट गए। इस पर आरोपी ने उसके हाथ पर हंसिया मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
रोज शहर में पढ़ते जाती है छात्रा 
निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा शाहजहांपुर के सरकारी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग में रोजाना पढ़ने आती है। ट्रेन से शाहजहांपुर जाने के लिए वह घर से निगोही रेलवे स्टेशन जा रही थी। रास्ते में अरेली गांव के रहने वाले नन्हकू ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसे घसीटने लगा। अचानक हुई इस हरकत से छात्रा डर गई और चिल्लाना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें- पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया: पति ने कमरे में लगाया गुप्त कैमरा...सफाई के समय जो मिला उसे देख बीवी सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 
आसपास के लोग आ गए और उसे छुड़ाने लगे। आरोपी ने उसके हाथ पर हंसिया मार दिया। छात्रा ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें