शाहजहांपुर स्थित चौक कोतवाली के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की शादी दस फरवरी 2023 को हुई थी। शिवम उसका काफी करीबी दोस्त था। आरोप है कि शिवम ने युवक को अपनी बातों में फंसाकर गुमराह करते हुए शादी की पहली रात की वीडियो बनवा ली और खुद के मोबाइल में ले ली।
अब आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा। वह युवक को लगातार प्रताड़ित करने लगा। उससे कई बार रुपये भी वसूल लिए गए। रुपये देने से इन्कार करने पर धमकी दी। बात काफी ज्यादा बढ़ने पर युवक ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी।
युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी लगातार बेटे को वीडियो को लेकर परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।