लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहे तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण का सामान भरकर ले जाती जेसीबी। स्र
शाहजहांपुर। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर तिराहे तक मंगलवार को अतिक्रमण हटवाया गया। प्रवर्तन दल ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया। दुकानदारों पर 12,300 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
इस मार्ग पर अधिकतर दुकानदारों व ठेले वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। सड़क पर निर्माण सामग्री भी पड़ी मिली, जिसको जेसीबी से हटवाया गया। अधिकारियों ने पूर्व में ही दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की थी, लेकिन इसको किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद कर अधीक्षक सदानंद के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।