फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने की फिर आईं शिकायतें

Wed, 11 Dec 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने की शिकायतें रुक नहीं रही हैं। मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी मोहम्मद युनुस खां ने पाइप लाइन में पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज कराई। सिटी पार्क कॉलोनी निवासी संजीव मेंदीरत्ता ने दाखिल खारिज कंप्यूटर पर दर्ज करने के संबंध में आ रही समस्या से अवगत कराया। मोहल्ला महमंद जलालनगर के पुनीत कुमार गौतम ने नाली बनवाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इनके निस्तारण के लिए नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मोहल्ला बारादरी के रशीद ने मृत्यु प्रमाणपत्र और मोहल्ला बाडूजई प्रथम के कैफ जावेद ने जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत की, जिनका मौके पर निस्तारण करवाया गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद अनवर हुसैन, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में खाली चल रहे सहायक नगर आयुक्त के पद पर मोहम्मद अनवर हुसैन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका निगम के कर्मचारियों से स्वागत किया। इस बीच उन्होंने नगर निगम से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ संपन्न कराना अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें