फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा और ईद की नमाज को बिजली व्यवस्था दुरुस्त

Thu, 16 Jul 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को अलविदा और इसके दो दिन बाद ईद की नमाज के लिए शहर के बिजली नेटवर्क को चाक-चौबंद कर दिया गया है। शहर के बिजली उपकेंद्रों का लाइन स्टाफ बृहस्पतिवार को दिन भर पेट्रोलिंग करके 11 केवी की लाइनें कसने और ट्रांसफार्मरों के केबिल ज्वाइंट कसने में जुटा रहा। नमाज के दौरान रोजेदारों को पानी के संकट से बचाए रखने के लिए वाटर वर्कस की टंकियों के बिजली कनेक्शन भी चेक किए गए।
विज्ञापन

रमजान के आखिरी जुमे को चौक कोतवाली के पीछे स्थित जामा मस्जिद समेत शहर की अन्य मस्जिदों में दोपहर को नमाज पढ़े जाने का रिवाज है। इस मौके पर मौलाना दीनी और दुनियावी मसलों पर तकरीरें पढ़ते हैं। पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने नमाज के दौरान दोपहर में दो बजे तक होने वाली बिजली कटौती रद्द करने की सिस्टम कंट्रोल से सिफारिश की है। इसके बावजूद उनकी कोशिश यह भी है कि नमाज के दौरान बिजली सप्लाई मिलने पर नेटवर्क में कोई फाल्ट न हो।
बहादुरगंज के प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय और अब्दुल्लागंज सब स्टेशन के अवर अभियंता अनुज श्रीवास्तव ने अपनी टीमों के जरिए जामा मस्जिद के आसपास की सभी लाइनें चेक कराईं। इस दौरान ढीले पाए गए तार दोबारा कसे गए और खंभों पर करंट उतरने से रोकने के लिए इंसुलेटर भी जांचे गए। उधर, ककरा कलां सब स्टेशन के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा ने अपनी टीम को ईदगाह मैदान के आसपास जुटाए रखा।
विज्ञापन

ककरा सब स्टेशन के कर्मचारियों ने आवास विकास कालोनी के पास महमंदों वाली मस्जिद के लाइन नेटवर्क की खामियां दूर कीं। बाद में इन सभी टीमों ने नगरपालिका परिषद के जल-कल विभाग के अधीन पानी की टंकियों के सभी कनेक्शन चेक किए। कई जगह नलकूपों के कनेक्शन वाले केबिल बदल दिए गए जिससे कि केबिल के ढीले ज्वाइंट से स्पार्किंग या अन्य फाल्ट नहीं होने पाए।

400 केवी के ट्रांसफार्मर से रोशन हुआ जियाखेल
शहर के मोहल्ला जियाखेल में बिजली की ओवरलोडिंग से बुधवार दोपहर फुंके 400 केवी के ट्रांसफार्मर को बदलकर वहां बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। वहां के जेई अनुज श्रीवास्तव इसके लिए सुबह से दोपहर तक भागदौड़ में व्यस्त रहे। इसके बावजूद सप्लाई शुरू होने में 24 घंटे लग गए। जेई श्रीवास्तव ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर से ईद और श्रावण मास के आगामी त्यौहारों के दौरान बिजली सप्लाई में कोई बाधा नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें