फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खामियां मिलने पर गोमती चैरिटेबल ब्लड सेंटर का संचालन कराया बंद

Thu, 05 Nov 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोमती चैरिटेबल ब्लड सेंटर की जांच करते औष​धि निरीक्षक। स्रोत : औष​​धि निरीक्षक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित गोमती चैरिटेबल ब्लड सेंटर का संचालन औषधि विभाग ने तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। 30 अक्तूबर को औचक निरीक्षण के दौरान यहां मेडिकल ऑफिसर और पूरा स्टाफ नहीं मिला। ब्लड कंपोनेंट रखने के लिए रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रीजर भी बंद मिले। रक्तदान के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी।
औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या अधिक दर्ज मिली। संदेह होने पर रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया तो कई नंबर गलत मिले। कुछ लोगों ने रक्तदान करने से इन्कार किया, जबकि कुछ ने रक्त के बदले रक्त लेने की बात कही।
विज्ञापन

जांच में कंपोनेंट रूम के फ्रिज और डीप फ्रीजर बंद मिले। कर्मचारियों ने बिजली न होने की बात कही। जनरेटर के बारे में बताया कि जरूरत पड़ने पर ही चलाया जाता है। औषधि निरीक्षक के अनुसार ब्लड कंपोनेंट को निर्धारित तापमान पर रखना जरूरी है, लेकिन सेंटर पर इसकी व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को रक्त देने से पहले एलिसा जांच जरूरी है, लेकिन सेंटर पर मशीन होने के बावजूद जांच किट उपलब्ध नहीं थी। कर्मचारियों ने रैपिड किट से जांच करने की बात कही, जो पर्याप्त विश्वसनीय नहीं मानी जाती। इससे एचआईवी, सिफलिस और मलेरिया जैसी बीमारियों से संक्रमित रक्त मरीजों को चढ़ाए जाने का खतरा होता है। सेंटर पर मिले 140 ब्लड बैग भी नियमानुसार नष्ट करा दिए गए। वहीं, गोमती चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिन गुप्ता ने बताया कि 18 अक्तूबर को ही वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सेंटर का उद्घाटन किया था। नया सेंटर होने के कारण धीरे-धीरे व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही थीं। स्टाफ के कुछ सदस्य परीक्षा देने गए थे। उनके अनुसार सेंटर में सभी व्यवस्थाएं ठीक थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें