अखिल भारतीय गोविज्ञान परीक्षा समिति की ओर से प्रदेश स्तर पर हुई गोविज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विनोबा सेवा आश्रम में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख वासुदेव पटेल ने कहा कि गोविज्ञान परीक्षा से समाज में भारतीय गोवंश की महत्ता और उपयोगिता बढ़ी है। लोगों को उसका आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, अध्यात्मिक, वैज्ञानिक महत्व समझ में आया है। कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग ने गोमूत्र चिकित्सा पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता को और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए आयोजकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, आश्रम संस्थापक रमेश भइया, सचिव विमला बहन, संजय उपाध्याय, राजेश अवस्थी आदि ने भी विचार रखे। परीक्षा में शाहजहांपुर के रजत कुमार दिवाकर ने द्वितीय, उदय कुमार ने तृतीय, ऋषभ गुप्ता, प्रांजल ने चतुर्थ स्थान पाया है।
प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में सहयोगियों को भी सम्मानिते किया गया। व्यवस्था में आद्या कृष्ण, ज्योति चौहान, शशि सक्सेना, सर्वेंद्र चौहान, विकास राम, देवेंद्र यादव, सर्वेश मिश्र धांधू, प्रेम अरोरा, अमर सिंह, सुरेश सक्सेना, राकेश उपाध्याय आदि का योगदान रहा।