फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाद-विवाद में गीतांजलि व मीनाक्षी ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को हिंदी दिवस सप्ताह के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गीतांजलि ओर मीनाक्षी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता और हिंदी विभाग की प्रोफेसर दुर्गावती सिंह के निर्देशन में आयोजित हिंदी का वर्तमान एवं भविष्य विषयक प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराधा और संस्कृत विभाग की डॉ. संध्या पाठक रहीं।
पक्ष में विचार प्रस्तुत करने में गीतांजलि गुप्ता ने प्रथम और मानसी सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में मीनाक्षी मिश्रा प्रथम और नैंसी द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सरिता देवी, मुस्कान, कृतिका शुक्ला, सना बी, महिमा राठौर, इलमा, पल्लवी और शांभवी त्रिपाठी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें