शाहजहांपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर स्कूलों में धूमधाम से त्योहार मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और उन्होंने छात्राओं को उपहार दिए।
बीएस पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डायरेक्टर शालिनी एवं मनोज, प्राचार्य एससी रॉय ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। राधा, सुम्बुल, युसरा, वर्षा, राशी, चित्रा आदि स्टाॅफ का योगदान रहा।
वीडीएफ कान्वेंट में छात्राओं ने थाली सजाकर छात्रों को राखी बांधी। बच्चों ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें संगम प्रथम, लक्ष्य सक्सेना द्वितीय और आयुष कुकरेजा तृतीय रहे। प्रधानाचार्य प्रीती आनंद ने सभी को शुभकामनाएं दीं। लीड कान्वेंट स्कूल में फ्रेंडशिप डे और रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य तराना जमाल एवं निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को फ्रेंडशिप बैंड बांधा। राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
ऑल सेंट्स स्कूल में छात्राओं ने राखी बांधी। प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी ने विचार रखे। डायरेक्टर सचिन बाथम, रुबी गुप्ता, नेहा, सृष्टि, समन, शुभा, प्रियंका, ज्योति, फरहीन आदि मौजूद रहे।
फोटो-50
तिलहर में भी मनाया गया रक्षाबंधन
तिलहर। सेंट मैरी कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को प्रबंधक फादर लाइजू, सिस्टर एविला ने स्कूल के स्टाफ के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई
जलालाबाद। सिकंदरपुर अफगानान के पीएम श्री संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने परिसर में कई जगह रंगोली सजाकर रक्षाबंधन मनाया। अंत में सर्वश्रेष्ठ राखी एवं सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाले बच्चों उरोज, शिवानी, नैंसी, यशोदा, प्रिंस, सुजीत, तृप्ति आदि को सम्मानित किया गया। माधव शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक जुबैर खां सहित शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
वीडीएम कान्वेंट में छात्रों को राखी बांधतीं छात्राएं। स्रोत : स्कूल
वीडीएम कान्वेंट में छात्रों को राखी बांधतीं छात्राएं। स्रोत : स्कूल
वीडीएम कान्वेंट में छात्रों को राखी बांधतीं छात्राएं। स्रोत : स्कूल
वीडीएम कान्वेंट में छात्रों को राखी बांधतीं छात्राएं। स्रोत : स्कूल