फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला मित्र ने शादी से किया इन्कार, युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
अर​विंद कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा इंदेपुर निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार, उसकी मोहम्मदी की एक युवती से दो साल से मित्रता थी। युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

अरविंद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात अरविंद ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद लोहे के पाइप में साड़ी का फंदा डालकर लटक गया। कमरे में कोई हलचल न होने पर मां राजेश्वरी को शक हुआ।
उन्होंने बेटे को आवाज लगाई। जवाब न देने पर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तुड़वाया। अरविंद काे लटका देखकर उनकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिंदगी की आस में परिजन अरविंद को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रिश्तेदार रोहित सिंह ने बताया कि अरविंद की करीब दो साल से लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र की एक युवती से मित्रता थी। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे। अरविंद युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके चलते कई दिनों से अरविंद परेशान था। इसके अलावा कोई परेशानी नहीं थी। मृतक की मां व बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें