युवती ने कहा- प्रेमी से करुंगी शादी
युवती युवक के घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। परिजनों की कड़ी फटकार के बाद युवक युवती को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उधर, युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र पुलिस को दिखाए। युवती ने कहा कि वह युवक से ही शादी करेगी।
पुलिस ने महिला को घसीटा: गोद में था मासूम.... फिर भी नहीं आया तरस, बिलखने लगे बच्चे; देखें Video
पुलिस ने मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी। इसके बाद युवती के पिता और मां मंगलवार को पुवायां पहुंच गए। उन्होंने युवती को समझाया। इसके बाद उसे लेकर वापस चले गए। उन्होंने युवती की गुमशुदगी कानपुर में दर्ज कराई थी। इधर, युवक-युवती के प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना रहा।