फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी से किए वादे के बाद बंडा पहुंची बरेली की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। वेलेंटाइन डे पर प्रेमी से किए वादे के अनुसार बरेली की एक युवती शनिवार सुबह बंडा आ गई। जानकारी पाकर प्रेमी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इस पर युवती दिन भर बंडा में भटकती रही। युवती को अकेला घूमता देख कुछ शोहदे भी उसके पीछे पड़ गए, लेकिन लोगों ने पुलिस को जानकरी दे दी। पुलिस उसे थाने ले आई है।
विज्ञापन

बरेली के थाना इज्जतनगर के एक गांव की युवती की फेसबुक पर बंडा क्षेत्र के युवक से काफी दिन से बात हो रही थी। वेलेंटाइन डे पर दोनों ने शादी करने की बात की और प्रेमी ने युवती को बंडा बुला लिया। युवती शनिवार तड़के बरेली से बंडा आ गई। युवती दिन भर बंडा में प्रेेमी की तलाश में घूमती रही, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण प्रेमी से बात नहीं हो सकी। शनिवार शाम युवती को अकेला घूमते देख कुछ शोहदे उसके पीछे लग गए, लेकिन कुछ लोगों ने मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस को दे दी। पुलिस युवती को थाने ले आई। पूछताछ में युवती ने परिवार के लोगों का नाम, पता बताते हुए कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने बंडा आई थी, अब वह घर नहीं जाना चाहती है। युवती के घरवाले सूचना पाकर बंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें