फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान की जमीन पर हो रहा निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव रामपुर बैन में प्रधानमंत्री आवास के दो लाभार्थियों ने खलिहान की जमीन पर आवासों का निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जांच के बाद कराया गया निर्माण तुड़वा दिया।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार अजय कुमार को सूचना मिली कि रामपुर बैन गांव में खलिहान की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वह राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच करवाई। तहसीलदार ने बताया कि गांव के रामदेव व उर्मिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था, जांच में पता लगा कि दोनों ने आवास का लाभ लेने के लिए जमीन के कागजात दूसरी जगह के लगाकर शुक्रवार से गाटा संख्या 611 की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जिस जगह पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वह खलिहान की जमीन है। इसके अलावा गांव के दो और लोगों ने भी इसी जमीन पर अवैध रूप से नींव भरवानी शुरू कर दी थी। बताया कि शनिवार को चारों अवैध कब्जेदारों के निर्माण को मजदूरों से तुड़वा दिया। साथ ही आरोपियों को दोबारा ऐसा न करने की सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। तहसीलदार ने बताया कि जांच में प्रधान व सेक्रेटरी की भूमिका संदिग्ध नजर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए बीडीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें