फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा से अपहृत युवती दिल्ली में मिली, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। करीब ढाई माह पहले कस्बे के एक मोहल्ले से बहला-फुसलाकर अपहृत की गई युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही उसकी मां की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में युवती की मां ने कहा है कि दिल्ली में रहने वाले युवक का यहां एक रिश्तेदारी में आना-जाना बना रहता था।
विज्ञापन

इसी दौरान गत 27 सितंबर को आरोपी युवक उनकी पुत्री को अपहृत कर दिल्ली ले गया। पुत्री को अपहृत कराने में मोहल्ले की दो महिलाओं का भी हाथ है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें