शाहजहांपुर। निगोही पुलिस ने सोमवार को देर रात सतवां तिराहा के रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोक कर तलाशी ली। उनके पास से एक किलो से भी ज्यादा अफीम बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि टिकरी चौकी इंचार्ज रंजीत बहादुर सिंह को चेकिंग के दौरान बरेली की तरफ से दो बाइकें आती दिखीं। रोकने पर बाइक सवार भागने को हुए तो उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में एक बाइक सवार से 529 ग्राम और दूसरे से 505 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पूछताछ से पता चला कि आरोपी नीरस कुमार और शिवशरण मदनापुर क्षेत्र के गांव करौंदा के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया और उनकी बाइकें सीज कर दी गईं। संवाद