फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से दबकर बालिका की मौत

विज्ञापन
रोजा में बालिका नताशा की मौत पर लगी लोगों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
रोजा। ग्राम उदियापुर निवासी मुनेंद्र की आठ साल की बच्ची पुत्री नताशा मंगलवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से दब गई। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मुनेंद्र की पुत्री नताशा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर के पास दीवार के किनारे खेल रही थी। इस बीच अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। नताशा दीवार के मलबे में दब गई। तेज आवाज सुनकर भीड़ लग गई।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर नताशा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। मदद का भरोसा दिलाया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बच्ची की मौत की जानकारी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें