फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्ची में मलेरिया की पुष्टि, उपचार से हालत में सुधार

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भ​र्ती मानसी के स्वास्थ्य की जांच करते प्राचार्य डाॅ. रा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी निवासी श्यामू की बेटी मानसी में सामान्य मलेरिया की पुष्टि हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

श्याम के बेटे शनि की मौत के बाद पीएचसी से मानसी व उसकी मां कन्या देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मानसी को बच्चा वार्ड में रखा गया। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मानसी का भी हालचाल जाना। मानसी के पिता श्यामू ने बताया कि बेटी को पेट व हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। ठंड के साथ बुखार आया था। प्राचार्य ने मानसी का चिकित्सीय परीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि मानसी व उनकी मां की जांच कराई गई थी। मानसी में सामान्य मलेरिया की पुष्टि हुई है।

बेटे की मौत से माता-पिता गुमसुम
शनि की मौत से उसके माता-पिता गुमसुम हो गए हैं। शनि के पिता श्यामू की आंख नम हो गईं। बोले-बेटे शनि के कमजोरी की बात कहने पर डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद घर ले आए। बेटा साइकिल की मांग कर रहा था। उसे बाद में साइकिल दिलवाने की बात कही। फिर अचानक तबीयत खराब होने पर शाहबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें