फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलान के एसडीएम पर गिरी गाज, हुआ तबादला

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानकों की अनदेखी
 एसडीएम रामशंकर पुवायां से भेजे गए कलान
 कलान तहसील में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानकों की अवहेलना किए जाने के मामले में डीएम कर्ण सिंह चौहान ने वहां के एसडीएम हरिशंकर यादव पर सख्त रुख अपनाते हुए उनका प्रशासनिक आधार पर तबादला कर उन्हें मुख्यालय पर बुला लिया है। इसी के साथ उनके स्थान पर पुवायां के एसडीएम रामशंकर को कलान भेजा है और पुवायां में एसडीएम के रिक्त पद पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी को तैनाती दी है।       
बता दें कि डीएम श्री चौहान ने कलान तहसील में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों की स्थिति अत्यंत खराब पाई। उन्हें परीक्षार्थी धूप और धूल का सामना करते हुए परीक्षा देते मिले। परीक्षा केंद्रों पर अन्य कई मानकों का अभाव पाया गया। परीक्षा केंद्रों का सही तरीके से पर्यवेक्षण नहीं करने और केंद्र व्यवस्थापकों के स्तर से परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं कराने के लिए डीएम ने कलान के एसडीएम को दोषी माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं खामियों के लिए डीएम ने प्रशासनिक आधार पर एसडीएम हरिशंकर यादव को कलान तहसील से हटाकर कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बना दिया। उन्होंने सभी नवनियुक्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने नए तैनाती स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करके बोर्ड परीक्षाएं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और शुचिता के साथ संपन्न कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें