फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ केंद्रों पर आज होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय बौद्ध महासभा से संंबद्ध युवा एवं बाल विकास समिति की ओर से प्रदेशस्तरीय डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एसपी कॉलेज समेत नौ केंद्रों पर रविवार को होगी।
विज्ञापन

प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक जूनियर व कक्षा नौ से 12 तक सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता रविवार को पूर्वाह्न 11 से 12:30 बजे तक होगी। सरस्वती ज्ञान मंदिर, पिटारमऊ व सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद, एसपीएस शिक्षा निकेतन हुल्लापुर, बालाजी एजुकेशन अकादमी, राईखेड़ा, आरबीएम इंटर काॅलेज, तिलहर, एसपी कॉलेज, शाहजहांपुर, आदर्श इंटर कॉलेज, निगोही, विलासो देवी इंटर कॉलेज, बलेली व गजरानी इंटर काॅलेज, सिसौआ को प्रतियोगी छात्रों की सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विभिन्न स्कूलों के दोनों वर्गों में 1400 प्रतियोगी पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें