फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कॅरिअर मेले में भविष्य की राह चुनने के लिए दिए उपयोगी सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कॅरिअर मेला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा पूर्ण करने के बाद बेहतर भविष्य चुनने के बारे में उपयोगी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजयपाल वर्मा ने अपराध निरीक्षक राजेश कुमार के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से कहा कि भविष्य के लिए ऐसा कॅरिअर चुनें, जो सम्मान और सफलता की राह पर ले जा सके।
उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से ही ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसमें पैसा ही नहीं, अपार सम्मान भी मिलता है। अपराध निरीक्षक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता सोचने से नहीं, मेहनत करने से मिलती है।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग की प्रतिनिधि डॉ. तरु साहू ने विद्यार्थियों को मेडिकल परीक्षा के बारे में बताया। प्रधानाचार्य कृष्णा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कॅरिअर मेले में छात्र-छात्राओं ने हस्तकला, सिलाई-कढ़ाई, मिट्टी के बर्तन, मेहंदी, मिठाई, पकौड़ी, चाय-समोसे आदि के स्टॉल लगाए। व्यवस्था में रमा वाजपेयी, सेवाराम राठौर, ओमवीर सिंह, प्रीति यादव, देवेंद्र सिंह, साधना, सरिता देवी, रीता देवी आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें