फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामान्य ज्ञान और गणित के डीआई ने उलझाया

विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीइटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों में किसी को सामान्य ज्ञान तो किसी को गणित के डाटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) के सवाल कठिन लगे। कई अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन के कारण परेशानी हुई और उनके कुछ प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन

शहर के 19 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा से एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनकी सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के साथ जूतों की भी तलाशी ली गई। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के सवाल काफी कठिन थे।
वहीं, गणित के डाटा इंटरप्रिटेशन के सवालों ने भी उलझाया। प्रश्नों की संख्या अधिक होने से समय कम पड़ गया। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रत्येक पाली में 8688 अभ्यर्थियों पंजीकृत थे। 6096 उपस्थित हुए, जबकि 2737 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 6096 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2592 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


फोटो 28
सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन आए थे। उन्हें हल करने में काफी समय लग गया। जिस वजह से समय प्रबंधन पटरी से उतर गया।
-मोहम्मद अफसान
-
फोटो 29
हमें डीआई के प्रश्न सामान्य लगे। प्रश्नों को सीधे के बाद बजाय घुमाकर पूछा गया था। इससे अभ्यर्थी पसोपेश में रहे।
- रनवीर सिंह

इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीइटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

इस्लामिया इंटर कॉलेज से पीइटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें