फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम हत्याकांड: मकान ढहने के बाद रिश्तेदारों की शरण में आरोपी समीर का परिवार

Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट में समीर इदरीसी का ढहाया गया मकान। संवाद
विज्ञापन
कांट। मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में गौतम मौर्या हत्याकांड के आरोपी समीर इदरीसी के पुश्तैनी मकान पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। मकान ढहाए जाने के बाद समीर की मां सलमा ने सवाल उठाया कि अगर उनका बेटा दोषी है तो पूरे परिवार को सजा क्यों दी जा रही है। परिवारों ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।
विज्ञापन

31 जुलाई की रात समीर इदरीसी ने एक युवती से प्रेम प्रसंग के मामले में कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। प्रशासन की टीम ने समीर के पुश्तैनी मकान की नाप कराई थी। मकान में समीर के परिवार के साथ ही चार अन्य परिवार के लोग भी रहते थे। करीब 40 लोग एक ही मकान में रहते थे। जांच में मकान अवैध मिलने पर नोटिस चस्पा कर 10 अगस्त तक जवाब मांगा गया था। करीब एक हजार वर्गफीट में बने करीब 50 साल पुराने मकान के संबंध में जवाब नहीं मिलने पर परिवार को पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन इस अवधि में भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
मकान गिराने के लिए दो बुलडोजर मंगाए गए थे। इससे पहले 15-20 मजदूरों ने मकान के अंदर का हिस्सा तोड़ा। कार्रवाई के बाद परिवार के पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा। समीर की मां सलमा ने बताया कि परिवार अब बेघर हो गया है। वह कांट थाना क्षेत्र के जमौर गांव में रिश्तेदारों के यहां रहेंगी। परिवार की महिला अमीरन शुक्रवार शाम करीब सात बजे लखीमपुर खीरी जिले के सल्लिया गांव स्थित रिश्तेदारी में पहुंचीं। परिजनों का कहना है कि परिवार में अब कमाने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अपराध किसी एक व्यक्ति ने किया है, लेकिन कार्रवाई का असर पूरे परिवार पर पड़ा है। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता के बाद मकान का मलबा हटाया जाएगा।

-
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
पुलिस ने गौतम हत्याकांड में समीर के साथ ही उसके पिता लियाकत, सगे भाई तादीम और चचेरे भाई राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान हत्या का प्लान बनाने में अश्वनी को भी गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच कांट प्रभारी निरीक्षक राकेश तोमर कर रहे हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। उम्मीद है कि अगस्त के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें