शाहजहांपुर। एसपी अशोक कुमार मीना ने कलान थाने के प्रभारी गौरव त्यागी को कटरा थाने का चार्ज दिया है। इनके अतिरिक्त 11 निरीक्षकों और दस उपनिरीक्षकों को विभिन्न सेल व थानों में नियुक्त की है।
कटरा के थाना प्रभारी पवन पांडेय के पड़ोसी जिले पीलीभीत तबादला होने के बाद एसपी ने उनकी जगह पर कलान से गौरव त्यागी को जिम्मेदारी दी है। कलान में पुलिस लाइन से निरीक्षक प्रभाष चंद्र को भेजा है। एसपी सिटी के वाचक विजय प्रताप सिंह को साइबर सेल का प्रभारी बनाया। इनके अतिरिक्त पुलिस लाइन से इंस्स्पेक्टर रजनीश कुमार को पीआरओ बनाया। रिट सेल के प्रभारी बच्चू सिंह चुनाव सेल प्रभारी बनाए गए हैं। कलान थाने से करीब एक साल पहले हटाए गए शोएब मियां को अपराध शाखा का निरीक्षक और सिंधौली थाने से लाइन हाजिर किए गए महेंद्र सिंह यादव को रिट सेल प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन से विनोद कुमार को कटरा और राजेश कुमार को सिंधौली व सर्वेश शुक्ला को बंडा थाने का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने वीरेंद्र सिंह को चुनाव सेल से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक अरविंद कनौजिया को बेरी चौकी प्रभारी बनाया। चौकी के प्रभारी जयचंद्र गिरी को थाना बंडा भेजा है। महिला उपनिरीक्षक मधु यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ परामर्श केंद्र, ओमपाल व दिनेश दीक्षित को महिला थाना, हसनैन को कटरा, दिलशाद खां को सदर बाजार, महेंद्र सिंह को सेहरामऊ दक्षिणी, जयपाल सिंह को थाना कांट और संजीव कुमार को सदर से जैतीपुर थाने में भेजा गया है।