फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्राफ ने ऐसे बचाया गांव की महिला को ठगी से, वीडियो कॉल कर रुपये मांग रहा था युवक

Wed, 17 Jan 2024 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र में विवाहिता ठगी का शिकार होने से बच गई। सराफा व्यापारी ने उसकी बात को सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। नवागत थाना प्रभारी प्रभाष कुमार ने कॉल करने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौगवां मुबाकरिकपुर गांव की विवाहिता परौर रोड पर सराफा व्यापारी के पास जेवर गिरवी रखने आई थी। महिला के पास लगातार कॉल आ रही थी, जिसे वह बार-बार कट कर रही थी। व्यापारी ने कॉल के बारे में पूछा तो महिला ने टाल दिया। उसे विश्वास में लेते हुए व्यापारी ने जानकारी की तो महिला ने वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति द्वारा रुपये मांगने व धमकाने के बारे में बताया। इस पर व्यापारी तुरंत महिला को लेकर थाने गए। थाना प्रभारी प्रभाष कुमार को पूरी जानकारी दी। उन्होंने संबंधित नंबर पर दोबारा से कॉल नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि महिला को अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने के लिए भी काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें