फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सेमी और उफनाई गर्रा भैंसार बांध पर गंगा घटी

Thu, 04 Aug 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
35 सेमी और उफनाई गर्रा भैंसार बांध पर गंगा घटी 
विज्ञापन
बारिश और बैराजों से लगातार भारी मात्रा में डिस्चार्ज हो रहे पानी से जिले से होकर बहने वाली गंगा, रामगंगा, बहगुल, गर्रा-खन्नौत आदि नदियों के जल स्तर मेें बृहस्पतिवार को भी उतार-चढ़ाव बना रहा। गर्रा लगातार तीसरे दिन 35 सेमी बढ़कर 147.95 मीटर पर पहुंच गई। हालांकि, भैंसार बांध पर गंगा के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान पांच सेमी की गिरावट रिकार्ड की गई, लेकिन सुबह नरौरा बैराज से बहाए गए 1.15 लाख क्यूसेक पानी से गंगा फिर चढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन

हरिद्वार और नरौरा से दो दिन पहले रिलीज हुआ करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी गंगा में जलालाबाद होकर फर्रुखाबाद की ओर बढ़ जाने से भैंसार बांध पर गंगा सिमटकर 142.60 मीटर पर आ गई, लेकिन शहर के एक छोर पर बह रही गर्रा नदी में तीसरे दिन भी 35 सेमी पानी बढ़ गया। इस समय नदी 147.95 मीटर पर बह रही है। इस बीच, ड्यूनी डैम से बहाया गया 3366 क्यूसेक पानी से सदर तहसील में गर्रा खेतों की ओर लपकने लगी है।
सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि नरौरा बैराज से गंगा में बृहस्पतिवार को सुबह 1.15 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। रामगंगा में रामनगर, खो, हरेली, किच्छा आदि बैराजों से 9792 क्यूसेक पानी बहाया गया है। चूंकि, जिले की सीमा से आगे दोनों नदियां एकाकार हो जाती हैं। इसलिए गंगा में अगले 36 घंटे में भैंसार बांध पर गंगा का जल स्तर बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन

हनुमत धाम प्रतिमा तक पहुंचा खन्नौत का पानी
बारिश का पानी समेटकर आगे बढ़ रही खन्नौत नदी में बृहस्पतिवार को भी उफान जारी रहा। दोपहर बाद खन्नौत में पानी तेजी से चढ़ने लगा। लोधीपुर में पुल के पास तलहटी में बने मकानों पर खन्नौत से घिरने का खतरा मंडरा रहा है। बिसरात घाट पर हनुमत धाम की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं। गोल चौखट बुधवार शाम तक दिख रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को वह भी पानी में डूब गया। इसके मद्देनजनर हनुमत धाम पुल पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। बृहस्पतिवार शाम को धाम पर आरती न होकर नदी इस पास स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित हुई।
गर्रा में बाढ़ का पानी आने से ग्रामीण परेशान
खुदागंज। क्षेत्र से निकली गर्रा नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से पुन्नापुर, रामेश्वरगंज, खिरिया, भुंडा हरवंशपुर में मकानों के कटान की आशंका बढ़ गई है। इससे ग्रामीण खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें