शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त कुख्यात गैंग लीडर रियाज उर्फ बाबू के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि रियाज उर्फ बाबू मूलरूप से बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव पढ़ेरा का निवासी है। वर्तमान में मीरानपुर कटरा के मोहल्ला आतिशबाजान में रहता है। उसका एक संगठित गैंग वर्ष 2017 से सक्रिय है। वर्ष 2022 से गैंग बनाकर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।
गैंग मादक पदार्थों की तस्करी कर आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करते हुए अवैध रूप से धन-अर्जन किया जा रहा है। गैंग में कटरा निवासी सुनीत एवं ऋषभ गुप्ता सक्रिय सदस्य हैं। गैंग के अन्य सदस्यों व अन्य जनपदों में इनके द्वारा किए गए अपराधों के संबंध में जानकारी एकत्र करने के लिए टीम गठित कर दी है। संवाद