फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोटर में उतरे करंट से ताई और भतीजे की मौत

विज्ञापन
रन्ना देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के हसनापुर गांव में शुक्रवार दोपहर हैंडपंप में लगे मोटर में उतरे करंट की चपेट में आकर रन्ना देवी (48) और उनके भतीजे विवेक (21) की मौत हो गई। रन्ना देवी को करंट लगने पर विवेक बचाने पहुंचा था लेकिन वह भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रन्ना देवी ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर शुरू करने की कोशिश की तभी उन्हें करंट लग गया। उन्हें छटपटाता देखकर विवेक ने बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसे भी करंट लग गया। अन्य परिजनों के आने पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई।
परिजन दोनों की जिंदगी की आस को लेकर आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से लेकर अस्पताल के लिए चल दिए। थोड़ी दूर चलने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। ताई-भतीजे की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि करंट से मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
मौत की नींद सो चुके बेटे को जगा रही थी मां की ममता... नम थी हर आंख
खुदागंज। क्षेत्र के हसनापुर गांव में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हैंडपंप में लगे मोटर में उतरे करंट की चपेट में आकर रन्ना देवी और उनके भतीजे विवेक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की नींद सो चुके बेटे को मां की ममता जगा रही थी। यह देख हर आंख नम थी।
ताई को बचाने के प्रयास में विवेक की भी जान चली गई। परिजनों ने बताया कि विवेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। पढ़ाई में काफी होशियार थे। आईटीआई कर रहे थे। अधिकारी बनना चाहते थे। बताते हैं कि गेहूं की चल रही कटाई के चलते बाहर से घर आए हुए थे। जिगर के टुकड़े विवेक के शव को देख उनकी मां नीतू देवी व उनकी दोनों बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मां नीतू रो-रोते कई बार बेहोश हुई। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। वहीं, रन्ना देवी की मौत से उनका बेटा सचिन गुमसुम हो गया। संवाद

रन्ना देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें