रविवार रात चोर गांव नवाबपुर गंगा में दो दुकानों में नकब लगाकर लगभग 50 हजार रुपए का माल उड़ा ले गए। इसकी सूचना मलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
गांव नवाबपुर निवासी दीपक कुमार का गांव के मेन रोड पर दीपक किराना स्टोर है। रविवार रात नकब लगाकर दुकान में घुसे चोर आठ सौ रुपए की नगदी, रिफाइंड, सरसों तेल, सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला आदि सामान ले गए। इसके बाद चोरों ने दीपक की दुकान के अंदर से ही पास की देशी शराब की दुकान में नकब लगा दिया। उसमें से शराब की तीन पेटी, 11 पौवे चोरी कर ले गए।
सुबह दीपक दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी होने का पता चला। दीपक के बताने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया गांव नवाबपुर में किराना और शराब की दुकान में चोरी की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर दी गई तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।