फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीनार बनाने की प्रतियोगिता में गांधी दल ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
रोटी गोदाम परिसर में चिंतन दिवस पर पंडित श्रीराम वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते स्काउट-गाइ - फोटो : पांचवे पड़ाव स्थल साखिन गोपालपुर की ओर जाता रामादल।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला स्काउट गाइड परिसर रोटी गोदाम में रविवार को विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। इस बीच स्काउट-गाइड के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मीनार बनाने की प्रतियोगिता में गांधी दल ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने पंडित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा व स्काउट-गाइड के जनक लाॅर्ड बेडन पॉवेल व लेडी बेडन पॉवेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। ध्वज शिष्टाचार के बाद देशभक्ति गीत गाए गए। इस बीच स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इसमें गांधी दल ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई दल ने द्वितीय व कल्पना चावला कंपनी ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल देवी प्रथम, सुहानी देवी द्वितीय रहीं। भाषण में आयुष प्रथम, संध्या द्वितीय रहीं। बीएसए ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन,जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें