फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करता है अंग्रेजी का ज्ञान

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में व्याख्यान में उप​स्थित छात्र। स्रोत: कॉलेज - फोटो : पांचवे पड़ाव स्थल साखिन गोपालपुर की ओर जाता रामादल।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में एमकॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए वर्तमान व्यवसायिक वातावरण में अंग्रेजी की उपयोगिता विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता मोनिस ने कहा कि अंग्रेजी का ज्ञान बेहतर रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यशाला में उन्होंने आधुनिक व्यवसायिक जगत में प्रभावी संप्रेषण कौशल, पेशेवर व्यक्तित्व विकास, कारपोरेट संचार, ईमेल व प्रस्तुतिकरण की शैलियों, साक्षात्कार के दौरान अंग्रेजी के प्रभावी प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
ओम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अंग्रेजी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि व्यावसायिक सफलता का एक महत्वपूर्ण उपकरण बन चुकी है, जो विद्यार्थियों को व्यापक अवसरों से जोड़ती है। कार्यक्रम में डॉ.कमलेश गौतम, डॉ.गौरव सक्सेना, डॉ.विजय तिवारी, डॉ.संतोष प्रताप सिंह, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें