शाहजहांपुर के टाउनहॉल स्थित गांधी भवन का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है, जिसके लिए शासन ने 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। यह भवन रंगकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जहां राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने प्रशिक्षण लिया।
शाहजहांपुर में रंगकर्मियों के लिए गांधी भवन किसी मंदिर से कम नहीं है। यहां रंगकर्म के गुण सीखकर राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने माया नगरी मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई है। रंगकर्मी लगातार गांधी भवन के जीर्णोद्धार की मांग करते रहे। जिसके बाद शासन की ओर से गांधी भवन के जीर्णोद्धार के लिए 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उससे काम अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। गांधी भवन जल्द नए कलेवर में नजर आएगा।
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित गांधी भवन रंगकर्म के लिए मशहूर रहा है। दूसरे प्रदेशों के रंगकर्मी भी यहां पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आते हैं। शाहजहांपुर जिले का नाम रंगकर्म के मामले में पूरे देश में जाना जाता है। रंगकर्म की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने यहां पर रंगकर्म सीखा और भी दूसरों को सिखाया। यहां रंगकर्म करने वाले कई कलाकार मुंबई में अपनी पहचान बना रहे है।
कोई भी नाटक होने से पहले रंगकर्मी इसी परिसर में अभ्यास करते दिखाई देते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों के मुख्य केंद्र गांधी भवन के बदहाल होने के कारण कार्य शुरू किया गया। इसके लिए 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। अब गांधी भवन नए कलेवर में नजर आने वाला है। मंच के साथ ही कुर्सियां भी डाल दी गई, साथ ही एसी, शौचालय, पानी, ग्रीन रूम आदि की व्यवस्था की गई है।