अल्पसंख्यकों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति बजट होने के बावजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रों के खातों में धनराशि हस्तांतरित नहीं किये जाने की शिकायत अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन ने मुख्य विकास अधिकारी से की है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इजहार हसन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीडीओ पीपी त्रिपाठी सेे मिला और उनको अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की धनराशि (पांच करोड़) अल्पसंख्यक अधिकारी के नेशनल खाते में आये हुए लगभग दो माह बीत चुके हैं, साथ ही अल्पसंख्यक निदेशालय द्वारा छात्रों के सूची भी उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन अल्पसंख्यक अधिकारी की लापरवाही के चलते अभी तक छात्र/ छात्राओं के खातों धनराशि नहीं भेजी गई। इस संबंध में एक मांगपत्र भी दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में जहूर अहमद, इमरान खां, सरताज, हाजी रिजवान खां आदि शामिल रहे।